गीत
तेरी किस्मत में ईश्वर ने
- लिखी मजूरी कर हरिया।
- लिखी मजूरी कर हरिया।
उठा फावड़ा, चला कुदाली
बिछा सड़क, गहरी कर नाली।
दो रोटी की बड़ी जरूरत-
और नहीं दूसर जरिया।।
तेरी किस्मत में...
बिछा सड़क, गहरी कर नाली।
दो रोटी की बड़ी जरूरत-
और नहीं दूसर जरिया।।
तेरी किस्मत में...
चमकें क्या किस्मत के तारे-
भैंस बराबर- आखर कारे।
तेज धूप में गोरी चमड़ी -
हुई आज धूसर करिया।। तेरी किस्मत में....
भैंस बराबर- आखर कारे।
तेज धूप में गोरी चमड़ी -
हुई आज धूसर करिया।। तेरी किस्मत में....
फटी कमीज, फटी सी धोती-
मुनिया रोज-रोज ही रोती।
बाबा कब लाओगे मुझको-
एक नयी चूनर-फरिया।। तेरी किस्मत में...
#राजेंद्र श्रीवास्तव #
मुनिया रोज-रोज ही रोती।
बाबा कब लाओगे मुझको-
एक नयी चूनर-फरिया।। तेरी किस्मत में...
#राजेंद्र श्रीवास्तव #

No comments:
Post a Comment